विश्व ब्राह्मण फेडरेशन (WBF) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सतीश शर्मा उपमुख्यमंत्री जम्मू एवं कश्मीर का नई दिल्ली में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया

नई दिल्ली : विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में सतीश शर्मा उपमुख्यमंत्री जम्मू–कश्मीर से भेंट कर वैश्विक संगठन विस्तार, सनातन मूल्यों के संरक्षण तथा विश्वभर में ब्राह्मण एकता को सशक्त करने हेतु सार्थक चर्चा की। इस भेंट के दौरान जनवरी माह में जम्मू में विश्व ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले “ब्राह्मण सम्मेलन” पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सांस्कृतिक समन्वय, सामाजिक सशक्तिकरण और वैदिक विरासत संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। विश्व ब्राह्मण फेडरेशन वर्तमान में विश्व के 12 देशों में कार्यरत है और 234 से अधिक संबद्ध संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए सनातन संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं वैदिक परंपराओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर WBF नेतृत्व उपस्थित रहा: • पं. शशिकांत शर्मा – चेयरमैन • पं. के. सी. पांडेय – अध्यक्ष • पं. कैलाशपति शर्मा – उपाध्यक्ष • पं. गुँजन – सचिव • पं. विनोद शर्मा • पं. विनोद कौशिक • पं. कमल तिवारी प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक स्तर पर ब्राह्मण समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक उन्नति के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, और सभी ने संयुक्त, सशक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण के साझा संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!