शिवमती धर्मार्थ हॉस्पिटल समिति के द्वारा जरूरतमंद 101 परिवारों को कम्बल वितरण किए गए

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : शिवमती धर्मार्थ हॉस्पिटल समिति के द्वारा जरूरतमंद 101 परिवारों को कम्बल वितरण किए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसी नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. संदीप मल्होत्रा, डा. पीयूष मल्होत्रा, समाजसेवी राजीव पाठक, सुनीता, एडवोकेट संदीप सेठी, यशपाल शर्मा, परविन्दर राजपाल, संजीव कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अनिल गुप्ता, सुनील सिवाच, सिस्टर लिली, मनीषा, सुनीता आदि उपस्थित रही। आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम की आयोजक डा. विंध्या गुप्ता ने पटका पहनाकर, बुक्के देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. संदीप व डा. पीयूष मल्होत्रा ने कहा कि प्रत्येक समाजसेवी संस्थाओं को ठण्ड के मौसम में सडक़ किनारे, रेलवे स्टेशन, फुटपाथ व आसपास के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, गर्म जुराबे व कम्बल आदि वितरित करने चाहिए ताकि वह इस कडक़ड़ाती ठण्ड से बच सकें।

कार्यक्रम की आयोजक डा. विंध्या गुप्ता ने कहा कि वह सर्दी के मौसम वह अपने परिवार के साथ मिलकर समय-समय पर जरूरत लोगों को गर्म कपड़े, शॉल व कम्बल आदि भेंट करते है। इसी कड़ी में आज उन्होंने बढ़ती सर्दी को देखते हुए कम्बल वितरित किए और आगे भी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे जाएगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!