लाइव म्यूज़िक, रोशनी और जश्न: सनम पुरी के कॉन्सर्ट में झूमा भोपाल

भोपाल : जबरदस्त म्यूजिक, शानदार लाइट्स और क्रेजी माहौल। यह नजारा था भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव-इन सिनेमा का जहां लोकप्रिय गायक सनम पुरी ने लाइव परफॉर्मेंस से यहां की शाम को यादगार बना दिया।
मंच पर सनम पुरी के पहुंचते ही यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं बल्कि संगीत और दिल से जुड़ी भावनाओं का उत्सव बन गई जिसमें शहर भर से संगीत प्रेमी उमड़ पड़े। सनम पुरी जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो पूरा ड्राइव-इन सिनेमा तालियों और मोबाइल फ्लैश लाइट से जगमगा उठा। दर्शक लगातार मोबाइल फ्लैश ऑन कर बैंड का हौसला बढ़ाते रहे। उनकी जानी-पहचानी और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तुरंत अपने साथ जोड़ लिया। हर गीत के साथ श्रोता गुनगुनाते नजर आए और पूरा परिसर संगीत, यादों और भावनाओं से सराबोर हो गया। उनकी आत्मीय गायकी और दर्शकों से जुड़ाव ने इस लाइव परफॉर्मेंस को खास और यादगार बना दिया।

इस शानदार संगीतमय शाम का जश्न और भी खास इसलिए बना क्योंकि SOM डिस्टिलरीज एंड ब्रुअरीज लिमिटेड की प्रीमियम बीयर ब्रांड वुडपेकर इस कार्यक्रम की ऑन-ग्राउंड सेलिब्रेशन पार्टनर थी। वुडपेकर की मौजूदगी ने कॉन्सर्ट के उत्साह को और बढ़ा दिया जहां लोग संगीत के साथ-साथ दोस्तों के साथ जश्न मनाते और यादगार पल साझा करते नजर आए। ब्रांड की यह भागीदारी युवाओं, संगीत और सामूहिक उत्सवों से उसके गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।
भोपाल के एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव-इन सिनेमा, श्यामला हिल्स में आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में भोपाल के साथ-साथ मध्य प्रदेश के आसपास के शहरों से भी हजारों संगीत प्रेमी पहुंचे। सनम पुरी की पहली भोपाल परफॉर्मेंस को देखने के लिए उमड़ी भीड़ ने इस शाम को संगीत और सामूहिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद भी दर्शक संगीत की धुनों में खोए नजर आए। यह कॉन्सर्ट भोपाल के सांस्कृतिक कैलेंडर में एक यादगार अध्याय बन गया जहां संगीत और लाइव परफॉर्मेंस की जादुई ताकत ने सभी को एक सूत्र में बांध दिया।
SOM ग्रुप ऑफ कंपनीज के बारे में: भारत की अग्रणी अल्कोहलिक बेवरेज कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्यालय भोपाल, मध्य प्रदेश में स्थित है। कंपनी के पोर्टफोलियो में प्रीमियम बीयर, स्पिरिट्स और रेडी-टू-ड्रिंक उत्पाद शामिल हैं। महावत व्हिस्की, भीमबेटका सिंगल माल्ट, तथा हंटर, सनी बीचेज़, वुडपेकर, पावर कूल और ब्लैक फोर्ट जैसे लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स के साथ, SOM ग्रुप गुणवत्ता, नवाचार और उपभोक्ता संतुष्टि के लिए जाना जाता है। आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं और रणनीतिक विस्तार के माध्यम से, SOM डिस्टिलरीज भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री के भविष्य को आकार दे रही है।



