साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक सहित दो आरोपितों को मथुरा से किया गिरफ्तार
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में की गई कार्रवाई

फरीदाबाद : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता धारक सहित दो आरोपितों को मथुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना की टीम ने 20 जून को मनीष(32) व रविंद्र(39) वासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-49, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने संबंधी संदेश प्रसारित किए जाते थे। अधिक लाभ के लालच में आकर उसने निवेश करने की योजना बनाई। ठगों ने उसके पास एक यूआरएल भेजा और निवेश खाता खुलवाया। नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल शिकायतकर्ता ने 41,50,597 रुपये निवेश कर दिये। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। स्वयं के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि मनीष खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे रविंद्र को दिया था, रविंद्र ने यह खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। मनीष बी.कॉम व रविंद्र बी.ए पास है, दोनों प्राईवेट नौकरी करते है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



