ब्लॉक डी 2 सेक्टर 10 वासियों ने अपने ब्लॉक के रहने वाले पूर्व विधायकों के साथ खेली फूलो की होली

फरीदाबाद : ब्लॉक डी 2 सेक्टर-10 के वासियों ने अपने ब्लॉक के रहने वाले पूर्व विधायक करण सिंह दलाल व पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला के साथ मिलकर होली मिलन पर्व का आयोजन कम्युनिटी सेंटर 10 मे आयोजित किया। जिसमें ब्लॉक के प्रधान जगजीत सिंह नैन व महासचिव अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने सभी ब्लॉक वासियों को चंदन का टिका व गुलाब के फूलों से स्वागत किया। प्रधान ने फूलों की होली के लिए गुलाब की पंखुडिय़ा मंगवाई व सभी लोगों के लिए ठंडी लस्सी व खाने का इंतज़ाम किया गया था। वृन्दावन से गायक मंडली व राधाकृष्णन की झांकीयों से ब्लॉक वासी बहुत प्रसन्न हुए। आरडब्ल्यूए के सभी सदस्यों ने होली मनाने की तैयारियां दो दिन पहले ही आरंभ कर दी थी। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फऱीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि इस होली पर हमें अपनी बुराइयों को मिटाने और एक दूसरे के साथ प्यार और समरसता के संदेश को बढ़ावा देना चाहिए।

इस मौक़े पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा ब्लॉक के पदाधिकारियों को ब्लॉक के साथ-साथ शहर के उत्थान के लिए कार्य करने संदेश दिया और उन्होंने ब्लांक में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने घरों के सामने पौधे ज़रूर लगाए और उनकी देखभाल करें।
इस मौक़े उद्योगपति व समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा, उप प्रधान दीपा शर्मा, सेवाराम चौधरी, सुनील जिंदल, विक्रम पांचाल, राकेश नागपाल, रमेश चांदना, सतीश अग्रवाल, सतीश गोयल, सुरेश अग्रवाल, किंशुक जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, आर के शर्मा, एससी शर्मा, विनोद बंसल, दिनेश खुराना, जितेश महेंद्र आदि लोग उपस्थित हुए।



