हिरासत में लिए गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता !

नई दिल्ली ! दिल्ली के नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता समेत पार्टी के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि आदेश कुमार गुप्ता व अन्य भाजपा नेता दिल्ली के अस्पतालों में केवल दिल्लीवासियों के इलाज को लेकर केजरीवाल सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आदेश गुप्ता लॉकडाउन के बीच राजघाट पर दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे ! प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक भी मौजूद थे ! पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया है और उन्हें राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन लेकर गई है !

दिल्ली बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चरमरा गई है ! लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है और वे इधर-उधर परेशान हो रहे हैं ! दिल्ली बीजेपी इसी के खिलाफ राजघाट पर प्रदर्शन कर रही थी ! इस बीच पुलिस ने आदेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!