पी.एम. किसान नाम की फेक APK फाईल भेज फ्राड करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल कि टीम ने आरोपी के किया गिरफ्तार

आरोपी पर पहले भी डैकेती व NDPS के मामले हैं दर्ज

फरीदाबाद : आज के तकनीकी दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामला में पी.एम. किसान के नाम पर फेक APK फाइल भेज फ्राड करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी बंशीलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेन्ट्रल में श्याम कालोनी पार्ट-2, फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक “पी.एम किसान” के नाम से APK फाईल का लिंक आया। जब उसने उस पर क्लिक किया तो उसके फोन ने काम करना बंद कर दिया। जब उसका फोन चला औऱ उसने चैक किया तो उसे पता चला कि उसके खाता से मोबाईल को हैक कर 2,00,000/- रू निकाल लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया ।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंशीलाल (40) वासी गांव ढाणी कुशाल भिवानी हाल सालावाला, देहरादून को सिरसा से गिरफ्तार किया है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी जुडो का नेशनल लेवल का खिलाडी रह चुका है और अभी देहरादून में जुडो की अकेडमी चला रहा था।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह खाताधारक है और इसने अपना खाता आगे किसी को दे रखा था। जिसमें फ्राड के 2 लाख रूपये आये थे।

अपराधिक रिकॉर्ड पर पाया गया कि आरोपी पर पहले भी 3 डकैती और एक NDPS के मामले दर्ज है।

मामले में अधिक जानकारी के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!