देशी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश(19) प्रेम नगर झुग्गी सेक्टर-4 का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-4 एरिया से काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को पलवल में किसी व्यक्ति से 2000/-रु में शौक के लिए खऱीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!