हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा

– 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 11 अगस्त। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी फ्री में यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें।

डीसी विक्रम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस फ्री में यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं। उन्होंने आगे बताया कि यात्रा की सुविधा आगामी 29 अगस्त, 2023 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 30 अगस्त, 2023 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!