निवेश करवाने के बहाने 1,10,85,600/- रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 2 खाता उपलब्ध करवाने वाले अरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि एक डेटिंग एप पर उसकी एक लडकी से बात हुई, जिसके बाद उनकी बातें व्हाट्सएप पर होने लगी। जिसने शिकायतकर्ता को ट्रैडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही और उसने शिकायतकर्ता के पास एक एप का लिंक भेज कर लॉगिन करवाया और शिकायतकर्ता के 1,10,85,600/- रुपये को ठगों के खाता में भिजवाया। जब पैसे निकालने को कहा तो उससे 24 लाख रूपये की मांग की गई। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्तफा खान वासी डुँगरपुर हाल बासवाडा, राजस्थान व आदिल खान वासी डुँगरपुर, राजस्थान को प्रतापपुरा, राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में पाया गया कि आरोपी मुस्तफा खान व आदिल खान ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी पाल सुमन से खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। मामले में पहले 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिक पुछताछ के लिए आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!