आधुनिक भारत के निर्माता थे पं. नेहरू : आनन्द कौशिक

फरीदाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने नीलम चौक पर एक सभा आयोजन किया। इस सभा का आयोजन पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत कौशिक ने किया। उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व बलजीत कौशिक ने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक नेहरू जी का अहम योगदान रहा है। पं. जवाहरलाल नेहरू ने अपने शासन काल में जो विकास कार्य करवाए थे। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा दिया। नेहरू जी ने अपनी दूरदूष्टि और समझे से जो पंच वर्षीय योजना बनाई उनसे देश को आज भी लाभ मिल रहा है। पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश को आधुनिक बनाने के लिए जो काम किए उन्हें सदा याद रखा जाएगा। उनके बताए हुए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।

इस मौके पर डा. सौरभ भारद्वाज, गुलाब चौधरी, अश्वनी कौशिक, पूर्व पार्षद जगन डागर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, कर्मबीर खटाना, रामप्रवेश, महेश बैंसला, शिवा, सुशांत गुप्ता, विकास कौशिक, सचिन शर्मा, गुड्डू, मंगत शर्मा, नीतिन वर्मा, डायमंड शर्मा, विवेक गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!