एक दीया शहीदों के नाम – सराय विद्यालय में जे आर सी ने सजाई रंगोली

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : दीपावली के पावन पर्व पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में दीपावली के पावन पर्व पर एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर रंगोली सजाई और देश की सीमाओं पर डटे हुए देश के वीर प्रहरियों को नमन किया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि प्रत्येक समाज त्यौहारों के माध्यम से अपनी प्रसन्नता एक साथ प्रकट करता है। कार्तिक मास में हमारे प्रमुख त्यौहार दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि हैं। दीपावली यह त्योहार दीपों का पर्व होने से हम सभी को आलोकित करता है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि दीपावली पर्व पांच दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है जो व्यापक स्तर पर की जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। दीपोत्सव पर्व पर हम सभी मिलकर घरों की साफ सफाई कर फूलों से सजाते हैं। घरों, कार्यालयों एवम दुकानों को दीयों, रंग बिरंगी रोशनियों द्वारा आकर्षक बनाते है। सराय ख्वाजा विद्यालय के विद्यार्थियों ने दीपावली पर अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया तथा एक दीया शहीदों अर्थात बलिदानियों के नाम, एक दीया देश के सशस्त्र बलों के नाम और एक दीया स्कूल के नाम प्रज्वलित कर देश के वीर सैनिकों एवम उन के त्याग को नमन किया। सभी कक्षाओं के रेडक्रॉस सदस्य विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई। सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने देश की सीमाओं के प्रहरी सैनिकों के सम्मान में और सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित किया।

प्राचार्य ने कहा कि हम समस्त देशवासी देश के वीरों के प्रति सदैव नतमस्तक हो कर कृतज्ञता प्रकट करते हैं उन के होते हम अपने घरों में शांति से दीपोत्सव पर्व मना रहे हैं। हम अपने सभी वीर सैनिकों के आजीवन आभारी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। प्राचार्य मनचंदा, सभी स्टाफ सदस्यों रजनी, सोनिया, सुनील, ममता, गीता, दीपांजलि, निखिल, धर्मपाल, दिनेश, रविंद्र सहित समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई रंगोलियों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की तथा सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं देश की सीमाओं पर डटे भारतीय आर्मी, नेवी एवम वायु सेना के प्रहरियों के प्रति आ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!