निरंतर सेवा के कार्यों में जुटा रोटरी एनआईटी : विपुल गोयल

रोटरी क्लब एनआईटी ने स्लम क्षेत्र के लिए दीं 500 लाइटें

फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी लगातार सेवा के कार्य करता है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उक्त वाक्य हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी द्वारा सैक्टर-16 में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रोटरी क्लब एनआईटी के प्रधान वीरेंद्र मेहता ने बताया कि स्लम क्षेत्र के लिए उन्होंने 500 स्ट्रीट लाइटें स्लम क्षेत्र के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सौंपी।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि स्लम क्षेत्र के लोगों के लिए रोटरी क्लब एनआईटी अनेक प्रोजैक्ट करता है। ऐसे में यह स्ट्रीट लाइटें स्लम क्षेत्र को जगमग करेंगी। इस मौके पर प्रधान वीरेंद्र मेहता ने कहा कि आने वाले समय में और भी स्ट्रीट लाइटें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगाई जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि आज 45 वाट की एलईडी सेंसर लाइटें वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट में भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी की भी अहम भूमिका रही। इस अवसर पर वीरेंद्र मेहता ने कहा कि रोटरी का हमेशा यही प्रयास है कि सर्वसमाज के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व आए हुए गणमान्यजनों व रोटेरियन्स का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!