अभिनेता आशुतोष भाकरे ने खुदकुशी की !

मुंबई ! मराठी अभिनेता आशुतोष ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर जब भाकरे (32) के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने ‘भाकर’ और ‘इचार ठरला पक्का’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!