बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सदस्य चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन

फरीदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सदस्य चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज व जगन डागर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ललित नागर, मोहम्मद इसराइल, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से लखन कुमार सिंगला, कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरेशी सहित जिले एवं प्रदेश के सभी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है और लगातार सरकार की नीति और नियत पर अब उंगलियां उठ रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है, वह सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति को ढकोसला साबित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से हरियाणा में शुरू हो रहा है और जिस प्रकार का समर्थन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है उसके बाद 2024 में देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि गिरीश भारद्वाज एवं जगन डागर द्वारा जिस प्रकार से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर यह भव्य आयोजन किया गया है वह दीपेंद्र हुड्डा के व्यक्तित्व से मेल खाता है, क्योंकि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का व्यक्तित्व इस प्रकार का है कि आज पूरे हरियाणा का युवा वर्ग ही नहीं कमेरा वर्ग मेहनतकश और आमजन पूरी तरह से दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जुड़ा हुआ है।

उदयभान ने कहा कि जैसे ही हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होगी उसके तुरंत बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी का हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम शुरू होगा और आम जनता इस भ्रष्ट सरकार की कारगुजारी तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल गुडग़ांव आगरा नहर एवं यमुना नदी के माध्यम से यहां पर लोगों तक पहुंचाया जा रहा प्रदूषित जल का मामला उठाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि हरियाणा सरकार लगातार फरीदाबाद में पलवल में और 7 लगते क्षेत्र में प्रदूषित पानी की आपूर्ति कर रही है जिससे न केवल फसलें नष्ट हो रही है बल्कि लोगों में भी तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है और सरकार को इस बात की कतई चिंता नहीं है।

चौधरी चरण सिंह दलाल ने कहा कि आज शहरों में आईडी के नाम पर लोगों को लूटने का काम चल रहा है। सरकार का कोई विकास ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों के घोटाले ना हो रहे हो। रोजाना सरकार के भ्रष्टाचार बेनकाब हो रहे हैं लेकिन सरकार फिर भी बड़ी बेशर्मी से अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता जाग चुकी है और अब समय कांग्रेसका है प्रदेश और देश की जनता में कांग्रेस के प्रति जोश में लगाव है और निश्चित तौर पर देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेश की बनेगी। उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए गिरीश भारद्वाज एवं जगन डागर को बधाई दी।

इस मौके पर जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना, वेदपाल दायमा, उमेश कौशिक, योगेश गौड़, डॉ. सौरभ गजना लांबा, टेकचंद शर्मा, सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, कृष्ण अत्री, प्रदीप धनकर, अर्जुन सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वेद राम शर्मा, भूपेश गुप्ता, विक्की अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, विजय कौशिक, पूर्व पार्षद जगदीश चंद्र, अनीश पाल, अनिल पोसवाल, जोगेंद्र डागर, बॉबी डागर बजरंगी, प्रदीप डागर, रविंद्र पहलवान, पंडित जय किशन, लक्ष्मण चेयरमैन, बलवीर बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!