वैश्विक महामारी के दौर में फरीदाबाद पुलिस बुजुर्गों का भी रख रही ख्याल

  • वरिष्ठ नागरिक सेल ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर सैनिटाइजर, मास्क, विटामिन सी की गोलियां दी !

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं डॉ. अर्पित जैन पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक सेल कोविड-19 महामारी में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य हित में लगातार कार्य कर रहा है। जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, दवाइयों और भोजन आदि की यथासंभव मदद की जा रही हैं।

इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिक सेल, सीनियर सिटीजन सर्वोच्च कमेटी और दक्ष फाउंडेशन के सदस्यों के साथ ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम का दौरा किया गया। वरिष्ठ नागरिक सेल की टीम ने दौरे के दौरान वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत करके उनका हालचाल जाना।

इस दौरान टीम ने सभी वृद्धजनों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क और 700 विटामिन सी की टेबलेट वृद्धाश्रम संचालक को सौंपी गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक सेल की तरफ से निरीक्षक जयवीर सिंह, अशोक नेहरा सदस्य वरिष्ठ नागरिक कमेटी,सुरेंद्र सिंह और प्रवेश कंसल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!