कर्ज के दबाव के चलते होटल मैनेजर ने आत्महत्या की !

नोएडा ! नोएडा में कर्ज के दबाव के चलते एक होटल मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के पास स्थित एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करने वाले मनीष शर्मा सेक्टर 27 स्थित रॉयल रेजिडेंसी होटल के कमरा नंबर 305 में ठहरे थे और उन्होंने अपने कमरे के अंदर बेड की चादर से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

पुलिस ने बताया कि मनीष सिटी सेंटर के पास स्थित लॉजिक्स माल के एक होटल में मैनेजर के पद पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने कई परिचितों को उन्होंने लाखों रुपया कर्ज दिया था। उधार लेने वाले एक परिचित की मौत हो गई, जबकि कई दोस्तों व परिचितों ने पैसा देने से मना कर दिया।

सुसाइट नोट के अनुसार मनीष ने बैंक से भी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज ले रखा था। बैंक वाले कर्ज चुकाने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे। संभवत: इसी तनाव में मृतक ने आत्महत्या कर लिया। हालांकि उनके परिजनों ने इस मामले में आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!