दोस्त ही निकला हत्यारा, साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या, थाना खेड़ी पुल की टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिवार ने कराया था गुमशुदगी का मामला दर्ज

फरीदाबाद : बाबू खान निवासी गांव ददसिया फरीदाबाद में थाना खेड़ीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नौशाद अली उम्र 27 साल, 18 अप्रैल को दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ शादी में जाने के लिए बोलकर घर से गया था परंतु घर वापस नहीं आया। जिस शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में गुमशुदगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खेड़ीपुल की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए अर्जुन निवासी गड्ढा कॉलोनी फरीदाबाद व रवि निवासी ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि और नौशाद दोनों दोस्त हैं, दोनों 18 अप्रैल को एक शादी में गए थे। जहां पर रवि व नौशाद की कहासुनी हो गई, जिस पर रवि ने अपने अन्य 3 साथियों को बुला लिया और नौशाद को ऑटो में बिठाकर एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर चारों ने नौशाद के साथ डंडों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और नाश को आगरा कैनाल में फेंक दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!