फरीदाबाद के डॉ. आशीष मौर्य को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया

फरीदाबाद, 11 फरवरी। आल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी और गांधी पीस फाउण्डेशन नेपाल के द्वारा राष्ट्रीय रत्न अवार्ड का आयोजन मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर में किया गया। इस अवसर फरीदाबाद के डॉ. आशीष मौर्य को राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी एवं टी.वी. कलाकार कुणाल व डाक्टर श्वेता माहेश्वरी के द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से लगभग 18 राज्यों के 90 प्रतिभागियों को 27 विधाओं में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान नेपाल स्थित लगभग देशभर से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह अवार्ड डाक्टर आशीष मौर्य को स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने करने पर नवाजा गया। डा.मौर्य इससे पहले भी इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ रिकार्ड, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, समाज गौरव पुरस्कारों से भी सम्मानित किए जा चुके है। कार्यक्रम में शासन-प्रशासन, शिक्षाविद्, नेता अभिनेता, डाक्टर के साथ अन्य विभूतियां भी मुख्य रूप से उपस्थित रही।



