faridabad news सुमित भाटिया अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त

faridabad news फरीदाबाद । अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का फरीदाबाद निवासी सुमित भाटिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डा. उदित राज व प्रदेश संयोजक हरियाणा नरेश मलिक की स्वीकृति के बाद हुई है। इसके अलावा हरियाणा के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष व महिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए है। संगठन को पूरे हरियाणा में मजबूत करने के लिए इन सभी जिलाध्यक्ष की नियुक्तियां की गई है।

अपनी इस नियुक्ति पर सुमित भाटिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डा. उदित राज व प्रदेश संयोजक हरियाणा नरेश मलिक, फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार जताया। श्री भाटिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से करेगें साथ ही लोगों को जोडऩे का काम करेगें व जल्द नई कार्यकारिणी का शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बाद घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!