सीएमए चैप्टर का इंडस्ट्री ओरिएंटेड ट्रेंनिंग संपन्न

फरीदाबाद 3 अक्टूबर। सीएमए चैप्टर फरीदाबाद में इंडस्ट्रीज कॉस्ट मैनेजमेंट के बारे में नए विद्यार्थियों को आगे आने वाली समस्यायों के बारे में उनका निवारण व मैनेजमेंट को अच्छे से समझने के लिए 7 दिन का सेमिनार रखा गया। चेयरमैन वरुण सुखीजा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पहले दिन सीएमए बृजेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को क्लास लेते हुए बताया के अगले 7 दिन आपके जीवन के महत्वपूर्ण होने वाले हैं। उन्होंने सीएमए की जिम्मेदारियों से भी उन्हें अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में 7 दिनों के सेमिनार में फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने फरीदाबाद सीएमए चैप्टर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम से योग्यता और निखर के आ जाती है। सीएमए चैप्टर चेयरमैन वरुण सुखीजा ने बताया कि आगे इस तरह के कार्यक्रमों को हम और विस्तार के साथ में आयोजन करेंगे, जिससे सीएमए के विद्यार्थियों को नई चुनौतियों से जूझने में सफलता मिले। विद्यार्थी एक अच्छे सीएमए बनके राष्ट्र के विकास में सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं आए हुए सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!