सीए की फाइनल परीक्षा में आदित्य रावत ने किया जिला टॉप, अमृत मित्तल रहे द्धितीय स्थान पर

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकउंटैंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित सीए के फाइनल परीक्षा परिणाम में औधोगिक नगरी के युवाओ ने शानदार प्रदर्शन किया है । जिसमे फाइनल परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद निवासी आदित्य रावत ने 600 में से 446 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है । अमृत मित्तल ने 600 में से 442 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान हासिल किया है, सिमरन विरमानी ने भी 600 में से 410 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान, ईशा शाह ने 600 में से 407 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान, प्रियांशु ने 600 में से 406 अंक हासिल कर जिले में पाँचवा स्थान हासिल किया है ।
प्लाट नंबर 43, सेक्टर 20Aस्थित आईसीएआई भवन में फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए मनुज गर्ग, शाखा के वाईस चेयरमैन सीए राजेंदर सिंह ढिल्लों, शाखा के सचिव शिव कुमार शर्मा, शाखा के कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, स्टूडेंट कमेटी चेयरमैन सी ए मोहित अग्रवाल ने ग्रोइंग प्लांट भेंट कर व उपहार भेंट कर उपस्थित स्टूडेंट का अभिनन्दन किया । सीए बनाने वाले युवको को फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए मनुज गर्ग, ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।



