विधायक सीमा त्रिखा ने एसजीएम नगर में 40.00 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ एवं सीवरेज लाइन कार्य का किया उद्घाटन

  • कहा, जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी

फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने एसजीएम नगर में 40.00 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल रोड़ एवं सीवरेज लाइन कार्य का उद्घाटन स्थानीय निवासियो से कराया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में एक समान रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सुधारीकरण के लिए बुनियादी रूप से कार्य किए जा रहे हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में बडख़ल झील का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही बडख़ल झील भरने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बडख़ल झील को भरने से फरीदाबाद को एक नया स्वरूप मिलेगा। जो ऐतिहासिक बडख़ल झील कभी पूरे भारतवर्ष के लोगों का आकर्षण का केन्द्र हुआ करती थी, वह अब फिर एक बार पानी से सराबोर होगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे काम करने का जो आशीर्वाद दिया, उसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होने कहा कि बडख़ल विधानसभा में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा, क्षेत्र को सुंदर एवं सुसज्जित बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, वहां कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र की जो अन्य सड़कें टूटी हुई हैं। उन सड़कों पर भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जहां कहीं भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं, वो संपर्क करें, जल्द से जल्द वहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर सत्येंद्र पांडेय, कर्मवीर बैसला, रामपाल भारद्वाज, सुभाष दलाल, कपिल शर्मा, सुमेर सिंह कटारिया, देवीराम प्रजापति, नेम चंद प्रजापति, सचिन प्रजापति, सुखलाल प्रजापति, मुरारी लाल गर्ग, भूपेंद्र पीन्दा सिंह, कालीचरण, बालचंद्र यादव, सुमन कौल, राम ओंकार, अनिल बेनीवाल, मास्टर ज़ी, बिजेन्दर सिंह, सोम शर्मा, सुमित शर्मा, जगमोहन शर्मा, राजबती, डॉ गुलशन भारद्वाज, हरेंद्र दायमा एवं अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!