30 जून से पहले एमएसटी स्कीम का फायदा उठा सकते हैं व्यापारी : अपर आयुक्त राजेश कुमार

  • राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई विकास कार्यों में और भी तेजी दिखनी चाहिए : एडवोकेट संदीप सेठी
  • सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर) से रिकॉर्ड तोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई।

फरीदाबाद : इस साल विभाग को 4883 करोड़ रुपए सीजीएसटी से प्राप्त हुए जबकि पिछले साल 4692 करोड़ राजस्व से प्राप्त हुआ था। सीजीओ कांपलेक्स स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के अधिकारियों से बातचीत में रिकॉर्ड कलेक्शन होने की बात सामने आई यह राजस्व लक्ष्य से भी ज्यादा है एंटी एवेजन अपर आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से 2 तरह के जीएसटी से टैक्स आता है जिसमें साधारण सीजीएसटी एवं नॉन सीजीएसटी शामिल होता है।

फरीदाबाद कमिश्नरेट में फरीदाबाद, पलवल, नूहं, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले शामिल है 5 जिलों में 27 फ़ीसदी ज्यादा सीजीएसटी हासिल हुआ है अपर आयुक्त ने बताया कि जो व्यापारी जीएसटी की चोरी कर रहे थे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की गई और जो व्यापारी कुछ टैक्स कंप्लायंस में दिक्कतों का सामना कर रहे थे उनकी समस्याओं का समाधान करा कर टैक्स जमा करवाया गया।

टैक्स मामलों के जानकार जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के पूर्व प्रधान संदीप सेठी ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ टैक्स प्रोफेशनल्स को भी बधाई दी और उन्होंने बताया कि जितना ज्यादा टैक्स सरकार के पास आएगा विकास के कार्य इतने ज्यादा होने की उम्मीद होगी फरीदाबाद कमिश्नरेट के व्यापारियों ने इमानदारी से टैक्स जमा कर अपना फर्ज निभाया है अब सरकार व विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वह इमानदार टैक्सपेयर को सम्मानजनक तरीके से देखें और उनकी आ रही समस्याओं का समाधान भी करवाएं।

अपर आयुक्त कार्यालय में एक अनौपचारिक बैठक में फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद महासचिव एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट सत्येंद्र यादव जीएसटी विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए बधाई देने पहुंचे सरकार के द्वारा एमएसटी स्कीम को ज्यादा अच्छे तरीके से धरातल पर उतारा जा सके और किसी भी कारणवश कई व्यापारी सालाना रिटर्न जमा नहीं करवा पा रहे थे या जिनका पोर्टल बंद हो चुका है उन सब लोगों के लिए बहुत ही कम पेनल्टी के साथ रेवोकेशन करवाने का मौका जो सरकार ने दिया है इसकी सराहना की इसके लिए बहुत जल्दी बेंच और बार की मीटिंग का आयोजन का प्रपोजल भी रखा गया जिसको अपर आयुक्त राजेश कुमार अपने अधिकारियों से बात कर जल्द ही एक मीटिंग के आयोजन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!