सारन एरिया से अपहरण करके योगेश की हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 ने खुरजा पुलिस की सहायता से किया गिरफ्तार

– मुख्यरोपी गुड्डू को शक था कि योगेश ने उसके भाई अर्जुन को मरवाया है जबकि अर्जुन की मृत्यु एक्सीडेंट में हुई थी

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश कुमार व उनकी टीम ने अपहरण करके हत्या करने के मुकदमे में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कालू, समीम, अमित उर्फ राजू तथा धर्मपाल का नाम शामिल है। इस मामले में तीन आरोपी गुड्डू, नरेश तथा आसीन फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी गुड्डू धर्मपाल कालू नरेश समीम पांचो यूपी के बुलंदशहर के गंगागढ़ गांव के रहने वाले हैं वहीं आरोपी अमित उर्फ राजू फरीदाबाद की न्यू जनता कॉलोनी और आसीन नेहरू कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोपी गुड्डू और कालू दोनों सगे भाई हैं। गुड्डू के पिता धर्मपाल तथा नरेश इसके चाचा हैं। 4 जून को सारण थाने में मृतक की बहन की शिकायत के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी गुड्डू व उसके साथियों ने मिलकर 3 जून को योगेश तथा उसके भाई रिंकू का अपहरण किया था। योगेश तथा रिंकू टाइल पत्थर लगाने का काम करता है।

आरोपियों ने योगेश को टाइल लगाने की किसी काम को लेकर न्यू जनता कॉलोनी बुलाया था जहां पर योगेश के साथ रिंकू भी उसके साथ आ गया जहां गुड्डू, आसीन, राजू तथा समीम उसे अपनी सेंट्रो गाड़ी में अपहरण करके बुलंदशहर की तरफ ले गए। आरोपी जब उन्हें लेकर जा रहे थे तो बुलंदशहर के खुरजा के आसपास रिंकू ने पेशाब का बहाना बनाया और जैसे तैसे वहां से भागने में कामयाब हो गया और आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुला लिया। आरोपी राजू तथा समीम रिंकू को पकड़ने के लिए उसके पीछे गए थे जिसे गांववालों ने धर लिया और खुरजा पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी गुड्डू, नरेश, कालू तथा धर्मपाल ने मिलकर योगेश के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके पश्चात खुरजा पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी कालू और धर्मपाल को भी धर दबोचा। इसकी सूचना सारन पुलिस को मिली जो आरोपियों को लेने के लिए खुरजा पहुंची और आरोपियों को वहां से फरीदाबाद ले आई परंतु आरोपी गुड्डू, नरेश तथा आसीन अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुड्डू इस वारदात का मास्टरमाइंड है। दरअसल 2 साल पहले गुड्डू के भाई अर्जुन की शादी हुई थी जिसका रिश्ता योगेश ने ही करवाया था। करीब एक साल पहले अर्जुन योगेश को अपने साथ लेकर कहीं गया था जहां रास्ते में एक्सीडेंट में अर्जुन की मृत्यु हो गई थी परंतु गुड्डू और उसके परिवारजनों को यह शक था कि योगेश ने अर्जुन की हत्या की है और इसका बदला लेने के लिए वह योगेश के साथ रंजिश रखने लगा और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योगेश की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है और जानकारी के आधार पर ही मृतक के शव को बरामद किया जाएगा और फरार चल रहे आरोपियों की तलाश करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!