Tata Power-DDL ने रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के लिए 24-घंटे के भीतर ‘तत्काल’ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की

Tata Power-DDL : नई दिल्ली ! उत्तरी दिल्ली में लगभग 90 लाख की आबादी के लिए बिजली सप्लाई करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर-डीडीएल ने आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के आयोजन के लिए 24-घंटे के भीतर ‘तत्काल’ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

टाटा पावर-डीडीएल से ‘तत्काल’ अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं को अपने नज़दीकी डिवीज़न कार्यालय में कस्टमर केयर सेंटर जाकर कुछेक आसान औपचारिकताओं को पूरा कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता टाटा पावर-डीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट – www.tatapower-ddl.com पर भी अस्थायी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा भुगतान कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं के लिए अस्थायी तत्काल आवेदन की प्रक्रिया और उनके अनुभव को आसान तथा सुखद बनाने के लिए, ज़ोनल कार्यालयों में मीटर उपलब्ध कराए गए हैं। उपभोक्ताओं को डिमांड नोट के साथ आवेदन करना होगा ।

टाटा पावर-डीडीएल आगामी त्योहारों के मद्देनज़र बड़ी संख्या में लोगों की भीड़-भाड़ के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी पर भी जोर दे रही है। इस सिलसिले में, कंपनी की टीमें बिजली के खंभों, स्ट्रीटलाइटों, टावर, तारों, सबस्टेशनों और फीडर पिलर्स की जांच कर किसी भी संभावित खतरे को दूर करने के लिए तत्पर कार्रवाई कर रही है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से भी अपनी वायरिंग को लेकर सावधानी रखने और कनेक्शनों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सलाह दी है क्योंकि ऐसा न करने पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। इसके अलावा, लोगों को तथा इलेक्ट्रिकल उपकरणों की सुरक्षा के लिए ईएलसीबी (अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर) लगाना भी महत्वपूर्ण है जो बिजली के झटकों और करंट की वजह से आग लगने जैसी दुर्घटनाओं से बचाव कर सकता है।

इस बारे में, टाटा पावर-डीडीएल के प्रवक्ता ने बताया, “हमने आगामी त्योहारों – रामलीला, दुर्गा पूजा आदि को ध्यान में रखते हुए, उपभोक्ताओं के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान करने का इंतजाम किया है। इच्छुक उपभोक्ताओं द्वारा सभी संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के 24 घंटे के भीतर उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शादी-ब्याह जैसे समारोहों के लिए भी इस प्रकार के कनेक्शन लिए जा सकते हैं। साथ ही, आगामी फेस्टिव सीज़न के मद्देनज़र किसी भी दुर्घटना की आशंका से निपटने के लिए हमारी टीमों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के सीज़न में सुचारू व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम आशा करते हैं कि सभी इस दौरान सुरक्षित रहते हुए त्योहारों का आनंद उठाएंगे।”

डिस्कॉम ने इस सिलसिले में कई उपाय किए हैं, जिनमें अपनी ऑपरेशन एवं मेंटीनेंस टीमों को अलर्ट रखना प्रमुख है ताकि आगामी फेस्टिव सीज़न के दौरान उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद पावर सप्लाई सुनिश्चित की जा सके।

टाटा पावर-डीडीएल के बारे में

टाटा पावर-डीडीएल राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली सरकार और टाटा पावर के बीच संयुक्त उद्यम है। कंपनी उत्तरी दिल्ली में लगभग 90 लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति करती है। टाटा पावर-डीडीएल बिजली वितरण के क्षेत्र में सुधारों के स्‍तर पर अग्रणी है और इसने उपभोक्‍ता-केंद्रित व्‍यवहारों के लिए अपनी साख बनायी है। निजीकरण के बाद, टाटा पावर-डीडीएल के वितरण इलाकों में एटीएंडसी नुकसान में रिकॉर्ड कमी आयी है। वर्तमान में, एटीएंडसी नुकसान 5.5% है, और जुलाई 2002 में 53% के शुरुआती नुकसान स्तर की तुलना में इसमें अप्रत्‍याशित रूप से कमी आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!