वीडियो वेन के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा BMR कंपनी, सेक्टर-25 में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को किया जागरूक

फरीदाबाद-07 दिसम्बर : सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा लगातार लोगो को यातायात नियम,साइबर फ्रॉर्ड व नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में BMR कंपनी, सेक्टर-25 में भी पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत लोग को जागरुक किया गया है। जिसके मुख्य बिंदु निम्न है-

1.यातायात नियमों के प्रति जागरूकता:-

नशे का सेवन करके वाहन चलाने के खतरों के बारे में बताया गया।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से होने वाली दुर्घटनाओं पर चर्चा की गई।

नुक्कड़ नाटक:-

कार्यक्रम के दौरान TCI कंपनी के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नाटक में शराब पीकर वाहन चलाने और मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया।

सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

2.पर्यावरण संरक्षण:-

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

3.साइबर सुरक्षा:-

सभी को यह सिखाया गया कि संचार साथी पोर्टल का उपयोग करके अपने नाम से जारी सिम की संख्या की जांच कैसे करें।

मौके पर श्रमिकों को पोर्टल पर लॉगिन कराकर उनके नाम से जारी सिम की जानकारी प्रदान की गई।

साइबर अपराधों से बचने और सतर्क रहने के उपाय समझाए गए।

4.नशा मुक्त फरीदाबाद का संदेश:-

अवैध नशा बेचने वालों की सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हेल्पलाइन 9050891508 पर देने के लिए प्रेरित किया गया।

सभी से वादा लिया गया कि वे फरीदाबाद को अपराध मुक्त, नशा मुक्त, और सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करेंगे।

5.आपातकालीन सेवाओं की जानकारी:-

डायल 112, इंडिया 112 ऐप, और साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम ने श्रमिकों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्त समाज की दिशा में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फरीदाबाद पुलिस की इस पहल की सराहना की और फरीदाबाद को एक सुरक्षित और समृद्ध शहर बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!