युवा दिलों की धड़कन दिग्विजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे उमेश भाटी

फरीदाबाद : दिल्ली फॉर्महाउस पर जननायक जनता पार्टी के तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव, दिग्विजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दिग्विजय सिंह चौटाला का बुके द्वारा स्वागत किया। वहीँ दिग्विजय सिंह चौटाला ने भी फरीदाबाद का हाल-चाल जाना! इस मौके पर काफी संख्या में हरियाणा से जेजेपी कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय चौटाला को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने जन्मदिन पर बधाई व आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी ने अपने सम्बोधन कहा की युवा दिलों की धड़कन दिग्विजय सिंह चौटाला के जन्मदिन को पूरा हरियाणा के कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से मन रहे है। उमेश भाटी ने दिग्विजय सिंह चौटाला से बातचीत में कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा है की आप संघर्ष करो, मंजिल बहुत करीब है। उमेश भाटी ने कहा की आने वाला समय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला का है और यह दोनों हरियाणा के कोहिनूर काफी लम्बे समय तक हरियाणा राजनीति सक्रिय भूमिका निभा सकते है। आज एक एक कार्यकर्ता जेजेपी पार्टी को आगे ले जाने का काम कर रहा है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कई बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का पैर चुकार आशीर्वाद भी लिया और आने वाले राजनितिक समीकरण को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!