जन्मदिवस पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को स्टेशनरी का सामान व मिठाई बांटी

फरीदाबाद : मानव उत्थान मंच के कोषाध्यक्ष शशिकांत के सुपुत्र के जन्मदिवस पर जनता कॉलोनी के रैन बसेरे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों व विकलांग बच्चों को स्टेशनरी का सामान, बिस्किट और मिठाई बांटी गई।

मानव उत्थान मंच के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी डा. महेश वैद्य का कहना है कि जन्मदिन के अवसर पर वह दूसरों के चेहरे पर खुशी ला सकें वही असली हैप्पी वाला बर्थ डे हैं। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों का जन्मदिवस हर बार गौशाला, दिव्यांग केंद्रों और विकलांगों के बीच ही मनाते हैं। ऐसा करने से दिल को सुकून मिलता है और गरीबों के चेहरों पर खुशी देखने को मिलती है।

मौके पर संजीव कुशवाहा ,शैली बब्बर, पूनम भाटिया, संजय पाल, जय शर्मा, हितेंद्र निर्वाण, मानव उत्थान मंच गुरु ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश (छवि) ,प्रीति तंवर, रेनू नरेश सहित सभी समाज सेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!