दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना समाप्त

नोएडा (उप्र) 28 जनवरी ! भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को समाप्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा कर दी। वह पिछले 58 दिनों से दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन भानू ने भी बुधवार को चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कर दिया था। दोनों किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद अपने संगठनों को प्रदर्शन से अलग कर लिया है।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसक घटना से वह काफी आहत हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय किया है। देर रात को जिला प्रशासन के लोगों से उनकी बात हुई और आज सुबह उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!