देवर, भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की !

जयपुर, 22 जून ! राजस्थान के दौसा जिले में एक युवक और उसकी भाभी ने अलग-अलग कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार हरकेश (22) गन्ना (25) सोमवार को अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके पाये गये। गन्ना की शादी हरकेश के भाई से हुई थी जिसकी कुछ समय पहले मौत हो गई थी।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिये तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि गन्ना एक बच्चे की मां थी। घटना लवाण थाना क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!