नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आपत्ति के बावजूद यह फैसला लिया। गांधी ने अगले विधानसभा चुनाव में सिद्धू की सहायता के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

पंजाब इकाई के नये कार्यकारी अध्यक्ष हैं… संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के योगदान की सराहना करती है।’’

पार्टी के सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा मामलों के प्रभारी नागरा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

कई दिनों की अटकलों और मुख्यमंत्री के घोर विरोध के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!