पत्रकार का शव रेल पटरी पर मिला !

उन्नाव :उप्र:, 13 नवंबर ! जिले के सदर कोतवाली इलाके में रेल पटरी पर एक स्थानीय हिन्दी अखबार में काम करने वाले एक पत्रकार का शव मिला है । पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली इलाके में रेल पटरी पर सूरज पांडेय(22) का शव बृहस्पतिवार शाम को मिला । उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया गया है ।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में एक महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता चौरसिया, सिपाही अमर सिंह तथा एक अन्य की भूमिका संदिग्ध है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। शिकायत के अनुसार, सूरज के घर से निकलने के बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।



