महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म !

अलीगढ़ (उप्र) ! जिले के क्वारसी पुलिस थाना अन्तर्गत एक गांव में खेत में शौच करने जा रही एक विवाहित महिला के साथ बुधवार को चार युवकों ने कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना क्वारसी पुलिस थाने के एक गांव में दोपहर उस समय हुई जब महिला शौच करने जा रही थी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का वीडियो भी बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गयी तो यह वीडियो क्लिप वायरल कर दी जाएगी।

सिविल लाइन्स इलाके के अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पत्रकारों को बताया कि महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार समेत अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!