श्री वृद्वावास सोसाईटी में बुजुर्गों को भोजन कराकर मनाई मकर संक्रांति

फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान की टीम ने श्री वृद्वावास सोसाईटी सीकरी में बुजुर्गों के साथ मकर सक्रांति मनाई। सोसाईटी के अध्यक्ष आर डी शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग ही हमारे आंगन की संस्कृति होते हैं उनके साथ मिलकर एैसे पवित्र त्यौहार मनाकर की घरों की संस्कृति को जीवीत रखा जा सकता है। सोसाईटी के चेयरमैन आई सी सिंघल ने इस पवित्र अवसर पर बुजुर्गों को भोजन का प्रबंध करवाया।

इस मौके पर अतिथि के रूप में मौजूद बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आजाद ने कहा कि बुजुर्गों के संस्कारों की दी हुई शिक्षा ही हमारे त्यौहारों को मनाने का सही तरीका है जिन्होने हमे इन त्यौहारों से अवगत करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि हमारे बुजुर्गों की ऐसी धारणा है कि इस मौके पर किया दान सौ गुना बढक़र पुन: प्राप्त होता है। अंत में रेखा शर्मा ने बुजुर्गों को कपडे बाँटे और पंडित से पूजा पाठ करवाया गया व रितिक शर्मा ने सभी बुजुर्गों को भोजन परोसा। सबने वहाँ बुजुर्गो से आर्शिवाद लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!