सामाजिक समस्याओं पर फिल्में बेहद जरूरी : फिल्म प्रोड्यूसर एवं फिल्म स्टार हिमालय दासानी

गुरुग्राम/मुंबई (मदन लाहौरिया)। फिल्मी जगत में सामाजिक समस्याओं पर फिल्में बनाना आज बेहद जरूरी क्यों हो गया है? इस विषय पर एक गंभीर चर्चा के बाद जो निष्कर्ष निकला वो यह है कि पिछले लगभग 20 वर्षों से हमारे देश में सामाजिक समस्याओं से जनता बेहद परेशान चल रही है! इन सामाजिक समस्याओं में जैसे हमारा जीर्ण शीर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा, रिश्वतखोरी, नेताओं का अपराधीकरण तथा भ्रष्टाचार, महिलाओं का यौन शोषण, छात्रों में नैतिकता व संस्कार की कमी, धर्म व शिक्षा का व्यापारीकरण तथा पाखंडवाद के बढऩे जैसी अनेकों गंभीर समस्यायें देश की जनता के सामने है!

फिल्मी जगत के माध्यम से पूरे देश की जनता को संदेश जाता है! इस लिए आज यदि फिल्मी जगत के कलाकार व फिल्म निर्माता इन सामाजिक मुद्वों पर अपनी फिल्में बना कर प्रसारित करें तो देश की जनता को एक बेहतर दिशा मिल सकती है!

इस बारे में जब मशहूर फिल्म स्टार भाग्यश्री के पति फिल्म स्टार एवं फिल्म प्रोड्यूसर हिमालय दासानी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि देश के फिल्मी जगत का हमेशा ही यह भरसक प्रयास रहता है कि देश की जनता को अच्छा संदेश देने वाली फिल्में बनाई जायें! आगे उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक परिवर्तन तभी आयेगा जब सामाजिक मुद्वों पर फिल्में ज्यादा बनाई जायें! हिमालय दासानी का कहना है कि सामाजिक समस्याओं पर फिल्में बनाना बेहद जरूरी है! तभी तो लोगों की सामाजिक सोच बनेंगी व इस से समाज में परिवर्तन करने का बेहतर अवसर मिलेगा! फिल्म प्रोड्यूसर हिमालय दासानी ने बताया कि हर साल लगभग चार से पांच फिल्में सामाजिक विषयों पर बनती हैं!

युवा कलाकारों का फिल्मी जगत में भविष्य कैसा है इस के बारे में पूछने पर हिमालय दासानी ने कहा कि युवा कलाकारों का निश्चित तौर पर फि़ल्म इंडस्ट्री में भविष्य अच्छा है बशर्ते युवा कलाकार पूरी तैयारी कर के फिल्मी जगत में आयें! बहुत से नये कलाकारों को एक्टिंग करनी नहीं आती! यहां तक कि उन्हें सही ढंग से बोलना तक नहीं आता और ये नये कलाकार इन सभी गुणों को सीख कर नहीं आते! यदि इन नये कलाकारों में फिल्मों में काम करने का जज्बा हो तो फिल्मी जगत में इनके भविष्य के लिए काफी प्रोग्रेस के अवसर हैं!

फिल्मी गानों में सुधार के बारे में फिल्म प्रोड्यूसर हिमालय दासानी ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से गानों में सुधार करने के प्रयास चल रहे हैं! उन्होंने बताया कि हर पांच सात साल में सिंगर, म्यूजिशियन व म्यूजिक डायरेक्टर बदलते रहते हैं और इन्हीं कारणों से गानों के स्तर में भी बदलाव होता रहता है!

फिल्म की कहानियों के नैतिकता के स्तर के बारे में उन्होंने बतलाया कि फिल्मी जगत में सब तरीके की फिल्में बनाई जाती हैं! आजकल वेबसिरिज के कारण सभी प्रकार की फिल्में लोग देखते हैं! फि़ल्म की कहानी में नैतिकता को बनाये रखने का भरसक प्रयास किया जाता है! परंतु यह बहुत कुछ दर्शकों की मांग पर भी निर्भर करता है! फिल्म निर्माता हमेशा दर्शकों की पसंद ना पसंद के अनुसार ही कहानी का चुनाव करते हैं! युवा कलाकारों का डिजिटल पर्दे के माध्यम से क्या भविष्य रहेगा यह पूछने पर हिमालय दासानी ने बताया कि वर्तमान में फिल्में तीनों ही पर्दों पर बड़ी अच्छी चल रही हैं चाहे वो सिनेमा हो या टीवी या फिर डिजिटल वेबसिरिज हो! कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन की वजह से जरूर थोड़ा परिवर्तन हुआ है परंतु आने वाले महीनों में फिल्मी जगत में डिजिटल क्रांति आने की वजह से युवा कलाकारों को हर क्षेत्र में चाहे एक्शन, डायरेक्शन या कैमरामैन हो इन सभी में अच्छे अवसर मिलेंगे व भविष्य अच्छा रहेगा!

शॉर्ट फिल्मों के बारे में फि़ल्म प्रोड्यूसर हिमालय दासानी ने बताया कि आने वाले समय में शॉर्ट फिल्मों का भविष्य अच्छा है और शॉर्ट फिल्में 15 मिनट से लेकर 30 मिनट तक की हर विषय पर हों तो ज्यादा बेहतर भविष्य रहेगा! युवा फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा आत्महत्या करने के विषय पर हिमालय दासानी ने कहा कि सुशांत राजपूत के द्वारा आत्महत्या किये जाने के पीछे उनका कोई मानसिक अवसाद या मानसिक तनाव का कारण रहा होगा! इससे ज्यादा इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते! आगे उन्होंने कहा कि फिल्मी जगत में इस केस से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा! बातचीत के अंत में फिल्म प्रोड्यूसर हिमालय दासानी के फिल्मी कैरियर व व्यक्तिगत जीवन के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे एक सिंधी परिवार से हैं तथा फिल्म स्टार व फिल्म प्रोड्यूसर के साथ साथ एक बड़े व्यापारी भी हैं! व्यापार में उनके कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के कार्य हैं व दासानी कंस्ट्रक्शन नाम से उनकी कंपनी है! उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में उनकी शादी फिल्म स्टार भाग्यश्री के साथ हुई व उनसे दो संतान बेटी अवंतिका दासानी व बेटे अभिमन्यु दासानी के रूप में हुई! हिमालय दासानी ने फिल्म स्टार के तौर पर अपनी पत्नी फिल्म स्टार भाग्यश्री के साथ वर्ष 1992 में ‘कैद में है बुलबुल, त्यागी व पायल’ नामक फिल्मों में रोल अदा किया! इसके बाद हिमालय ने एक मीडिया कंपनी श्रेष्ठि एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के नाम से प्रारंभ की! वर्ष 2002 में एक टेली सीरियल ‘कागज की कश्ती’ नाम से प्रोड्यूस किया! इस टेली सीरियल में उनकी पत्नी फिल्म स्टार भाग्यश्री ने आरती का रोल अदा किया!

उसके बाद इन दोनों पति पत्नी हिमालय व भाग्यश्री ने यूटीवी के साथ मिलकर ‘तन्हा दिल तन्हा सफर व शॉप’ जैसे सीरियल प्रोड्यूस किये! फिर उसके बाद हिमालय दासानी फिल्म प्रोड्यूसिंग के क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ गये!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!