सुशांत सिंह की मौत : सलमान खान, करण जौहर सहित कई हस्तियों पर केस

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद लोग उन कारणों को ढूंढने में लगे हुए हैं जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई। मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि वे डिप्रेशन में इसलिए थे क्योंकि उन्हें काम ही नहीं मिल रहा था। ये भी कहा जा रहा है कि सुशांत का बॉलीवुड के दिग्गज निर्माताओं ने बायकॉट कर दिया था। कई बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं कि उनके पक्षपात भरे रवैये के कारण सुशांत ने आत्महत्या की।

मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) मुकेश कुमार की कोर्ट में 17 जून को को परिवाद दाखिल किया गया है। इसे सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। आरोपितों में सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियावाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजन, भूषण कुमार शामिल हैं। आईपीसी की धारा 306, 109, 504 & 506 के तहत केस दर्ज किया है। सुनवाई तीन जुलाई को होगी।

सुशांत की मौत के बाद पटना के युवाओं में आक्रोश है। करण जौहर और सलमान के पुतले भी फूंके गए हैं। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने बॉलीवुड में खेमेबाजी समाप्त करने एवं सुशांत आत्महत्या केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

वकील सुधीर कुमार ओझा ने बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। ओझा ने करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ओझा ने आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियादवाला, दिनेश विजया और टी-सीरीज के भूषण कुमार पर भी मुकदमा लगाया है। उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत के बाद कई फिल्मी हस्तियों भेदभाव के आरोप लगे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि भेदभाव के चलते सुशांत डिप्रेशन में आ गए थे।

हालांकि यह मामला नहीं है जब इस तरह के मुकदमे दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी इस तरह के मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला चलता है, जबकि धारा 504 में किसी व्यक्ति को जानबूझकर अपमानित करने का मामला बनता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!