हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 26 मई को करेंगी तिगांव का दौरा

  • वे वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के जांच माप शिविर का उद्घाटन करेंगी

फरीदाबाद : हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 26 मई को तिगांव मे पहुँच कर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों के जांच माप शिविर का उद्घाटन करेंगी।

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में फरीदाबाद को दिव्यांग जनों के जीवन को बेहतर बनाने की ओर प्रशासन जांच माप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 मई को वृंदावन गार्डन गांव तिगांव में शिविर का आयोजन प्रात: 10 से सायं 4 बजे तक होगा। इसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। ये नि:शुल्क सहायक उपकरण की सुविधा भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जाएगी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिमको द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, चश्मा, छोटी सहित अपने बहुत से उपकरण इस योजना के अंतर्गत लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी दिव्यांगजनों को हम वह वैकल्पिक हर संसाधन उपलब्ध करा सके, जिससे वे स्वयं आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का लालन-पालन कर सकें। इससे एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फरीदाबाद में दिव्यांगजन के लिए जांच माप शिविर का आयोजन किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!