हाथरस मामला : मोदी ने सीएम योगी से की बात, कड़ी कार्रवाई करने को कहा !

हाथरस गैंगरेप कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की ! सीएम योगी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए ! इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है ! सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे ! प्रकरण की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है ! यह दल आगामी सात दिवस में अपनी रिपोर्ट देगा ! त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा !

गौरतलब है कि हाथरस में चंदपा की दुष्कर्म पीड़िता का उसके गांव बुधवार रात में कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया ! इससे पहले शव को घर की जगह अंत्येष्टि स्थल पर ले जाने को लेकर गांव में विरोध शुरू हो गया ! परिजन एंबुलेंस के आगे लेट गए ! उनकी मांग थी कि शव को पहले घर पर ले जाया जाए ! इसको लेकर लोगों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई !

पूरा मामला क्या है : आरोपों के मुताबिक हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की दलित युवती से दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ काट दी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। इस मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि गैंगरेप और जीभ काटने के आरोप गलत हैं !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!