हिन्दू जागरण मंच ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

फरीदाबाद। हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती के रूप में मनाते हुए एसजीएम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर घी का दीपक जलाकर व नयी चुनरी चढाकर तुलसी मैया की पूजा अर्चना की व श्रीमद् भागवत गीता वितरित की। मंच के मनोज शर्मा अधिवक्ता ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में शामिल होकर हिन्दू धीरे-धीरे अपनी संस्कृति को लगभग भूलते जा रहे हैं।

25 दिसम्बर के बारे में बात करते ही दिमाग में सिर्फ क्रिसमस की बात आती है। जबकि हिन्दू संस्कृति में इस दिन को तुलसी पूजन दिवस, गीता जयंती महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। मनोज शर्मा ने यह भी कहा कि 21 से 27 दिसंबर तक गुरू गोविन्द सिंह जी व उनके परिवार के बलिदान सप्ताह के रूप में भी याद किया जाता है जिन्होंने हिन्दू संस्कृति की रक्षा हेतु मुगल आक्रांताओं से लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया परन्तु धर्म की रक्षा से पीछे नहीं हटे। इस अवसर पर मंच के अर्जुन सिंह, राकेश सिंह गुसाईं, शुभम, अभिषेक शर्मा, कौशल, व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!