फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी की अंतिम मासिक बैठक होटल डिलाइट ग्रैंड एनआईटी फरीदाबाद में रखी गई

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी के 2 वर्ष का कार्यकाल 18 मई को समाप्त होने जा रहा है। इस कार्यकाल की अंतिम मासिक बैठक होटल डिलाइट ग्रैंड एनआईटी फरीदाबाद में रखी गई। प्रधान अकाश गुप्ता द्वारा अपने इन 2 वर्षो के कार्यकाल में सभी साथियों के सहयोग से किये अभूतपूर्व सफल कार्यक्रमों के विषय में चर्चा करते उनका धन्यवाद किया। जिसमें होली मिलन, ब्लड डोनेशन कैंप, वार्षिक आम बैठक, विभिन्न स्तरों पर किए गए सामाजिक कल्याण के कार्य, गौशालाओं में जाकर उनका निरीक्षण और आर्थिक सहयोग, वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न स्तरों अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं के साथ मिलकर लगभग 800 से 1000 पौधारोपण करवाना। राज्य स्तरीय लिखित परीक्षाओं के लिए दूरदराज से आए हुए परीक्षार्थियों के लिए भोजन आदि का प्रबंध गरीब कन्याओं और विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग आदि अनेक उल्लेखनीय कार्य के लिए व प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं को दूर करवाने में पत्रकार साथियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका दिल से आभार प्रकट किया। जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा निम्नलिखित निर्णय लिए गए।

वार्षिक आम बैठक में पारित हुए प्रस्तावों जैसे मौजूदा पदाधिकारियों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 किया जाना प्रधान एवं महासचिव द्वारा अपने स्तर पर खर्च की सीमा का विस्तार पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर ₹100000 तक खर्च करने की सुकृति देना के विषय में रजिस्टार फर्म एंड सोसायटी कार्यालय को लिखित रूप में अवगत कराया जाएगा। बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कमेटी फीवा के चेयरमैन श्री रमेश चौधरी जी को कार्यभार सौंप दिया गया है। जो अब इस कार्य को आगामी 30 दिन के अंदर पूरा करके विधिवत चुनाव द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन के मसौदे से जल्दी ही सभी सदस्यों को अवगत करा देंगे।

बैठक में प्रधान अकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश चौधरी, उप प्रधान राज कुमार जिंदल सह कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव संजय खट्टर संगठन सचिव सुनील जटवानी, संयुक्त सचिव अजय गोयल ग्रीवेंस कमेटी सदस्य अशोक कुमार, नरेंद्र धमीजा, अंकित मलिक, बिहारी लाल गोयल, जीतराम वशिष्ठ, कृष्ण लाल मदान, रवि राज बैंसला, उमाशंकर गर्ग, राजवीर नेताजी, लीगल एडवाइजर रोहताश फोगाट, पवन कुमार, नवीश वर्मा, संजय सहरावत, अनिल अरोड़ा, महेंद्र लखानी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!