चाकू मारकर की गई बाप बेटे की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

- 2 को भेजा गया जेल, 2 पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद : शाहजहांपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में चाकू मारकर की गई बाप बेटे की हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 2 को भेजा गया जेल, 2 पुलिस रिमांड पर हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहित, हंसू तथा महिला आरोपी श्यामवती व पुष्पा का नाम शामिल है जो शाहजहांपुर गांव के रहने वाले हैं।

महिला आरोपी श्यामवती व पुष्पा को जेल भेजा गया, वहीं आरोपी मोहित तथा हंसू को पुलिस ने 2 दिन के रिमांड पर लिया है। छान्यसा थाने में हत्या सहित संगीत धाराओं के तहत 10/ 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर जल्द किया जाएगा गिरफ्तार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!