पशु पर क्रूरता के मामले में दो गिरफ्तार !

नोएडा, 28 मई ! सोशल मीडिया पर पशु क्रूरता का एक वीडियो वायरल होने के बाद, थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 44 स्थित एक सोसाइटी के पास चार लोग एक पशु (सूअर) के साथ क्रूरता करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच करने के बाद मामला सही पाया गया, तथा थाना सेक्टर 39 में उपनिरीक्षक देवेंद्र राठी ने दीपांशु, दीपक, तरुण एवं बबलू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु व दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!