महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

मुंबई, 23 जुलाई : महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 30 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई हादसे भी हो चुके हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘भूस्खलन वाली जगह से अब तक 30 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गयी है। एक अन्य टीम के भी जल्द पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!