फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा बरामद किया हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 फरवरी को क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने यश(23) वासी सेक्टर 2 बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित गुडगांव कैनाल सेक्टर-3 के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने देशी कट्टा 5000/-रू में रेवाडी से किसी व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।



