आंदोलन के लिए किसान न पहुंच पाएं दिल्ली, इसलिए रास्तों पर खोदे गड्ढे !

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के आंदोलन में भाग लेने वाले हजारों किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने दिल्ली आने वाले रास्तों में बॉर्डर पर सडक़ खोद दी है, ताकि किसान दल-बल के साथ आगे न बढ़ सकें। कई जगह की तस्वीरों से साफ है कि पुलिस ने सडक़ों पर गड्ढे खोदने के अलावा भारी ट्रकों को बैरिकेड्स के रूप में खड़े कर रखे हैं। इनके अलावा कंटीले तारों से भी बैरिकेड्स किए गए हैं।

सडक़ पर खोदे गए गड्ढे बीजेपी शासित हरियाणा की पुलिस की उस मंशा को दिखाता है कि किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया जाय! पंजाब-हरियाणा समेत छह राज्यों को करीब 500 संगठनों के किसान तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार से उसके प्रावधानों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं!

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए रेत से भरे ट्रकों और कंटीले तारों में लिपटे बैरिकेड्स का भी इस्तेमाल किया है! किसान भी उतने ही जोर से पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं! कई जगहों पर किसानों ने भारी-भारी बैरिकेड्स हटा दिए हैं! बीते दिन अंबाला में किसानों ने आंसू गैस के गोले दागने और ठंडे पानी की बौछार के बाद एक पुल के ऊपर बैरिकेड्स तोडक़र नदी में फेंक दिए थे! इतना ही नहीं किसानों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंककर उन्हें वापस जाने को भी मजबूर कर दिया!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!