लिंगयास विद्यापीठ में आयोजित जॉब फेयर में तारिणी फाउंडेशन की टीम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : लिंगयास विद्यापीठ में आयोजित जॉब फेयर में तारिणी फाउंडेशन की टीम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत फाउंडर व श्चेयरपर्सन रेखा पवार, मोहित पवार, हरिचंद रोहेला, पूनम दुबे व प्रेजिडेंट निशी गर्ग ने अपनी प्रेरणादायक प्रस्तुति से सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
तारिणी का अर्थ अत्यंत दिव्य और प्रेरणादायक है। ‘तारिणी’ वह शक्ति है जो सभी संकटों से तारती है और हर विपदा को दूर करती है। तारिणी, माता तारा का ही एक स्वरूप हैं, जो समस्त संसार के दुखों और कष्टों को हरने वाली हैं।

इसी दिव्य भावना को आगे बढ़ाते हुए तारिणी फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की। लिंगयास विद्यापीठ में आयोजित जॉब फेयर में तारिणी की समस्त टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर तारिणी फाउंडेशन द्वारा समस्त विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट वितरित की गई, ताकि युवा वर्ग और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और समाज में अपना सशक्त योगदान दे सके।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप ही देश का भविष्य हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्किल डेवलपमेंट पर दिए गए जोर का उल्लख करते हुए युवाओं को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।



