शहीदों की याद में कल रविवार को तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 31 जुलाई। हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में देश के शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन कल रविवार एक अगस्त सुबह 8:30 बजे से किया जाएगा।
यह तिरंगा यात्रा बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, शनि मंदिर रोड होते हुए तिगांव रोड से अंबेडकर चौक पर पहुचेगी। यहाँ से मेन बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक होती हुई सीधा मिल्क प्लांट रोड से ऊंचा गांव चुंगी पहुचेगी। इसके बाद मोहना रोड होते हुए सिटी पार्क पर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का समापन करेंगे।



