बडख़ल मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे

फरीदाबाद। बडख़ल मण्डल में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया। पहले सत्र में जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने प्रवक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बडख़ल मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे। दो दिन चले इस प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग प्रवक्ताओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराना व पार्टी की नींव से लेकर अब तक के सफऱ के स्वरुप के बारे में विस्तार से बताना है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 6 सालों के कार्यकाल के दौरान देश में विकास और सुशासन को एक नई दिशा दी है। इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।



