सैनिक कालोनी की सड़कों का कार्य पुन: शुरू होने पर लोगों ने राज्यमंत्री व विधायिका का किया धन्यवाद

फरीदाबाद : काफी समय से लंबित पड़ी सैनिक कालोनी की मुख्य सड़कों को बनाने कार्य शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि कालोनी की सडक़ें बनाने का कार्य काफी समय से बंद था जो पुन: फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा के सहयोग से सड़कों का काम फिर से शुरू किया गया है। इस अवसर पर बडख़ल के मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय, मंडल के महामंत्री कन्हैया गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील भड़ाना, भाजपा नेत्री अंजू भड़ाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रवीण चौधरी, मीडिया प्रभारी हिमांशू मिश्रा, महेश पाल, भूपाल सिंह व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे। सभी ने इस कार्य के लिये राज्य मंत्री व विधायिका का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!